उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की विजयदशमी को निकालने वाली परंपरागत शोभायात्रा ढोल नगाड़े के बीच धूमधाम से गोरखनाथ मंदिर से निकली। रही है।
ढोल नगाड़े के बीच डमरू की धुन से पूरी शोभायात्रा गूंजयमान हो रही है।
महंत की पगड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्य नगर रामलीला कमेटी से मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में पहुंच कर भगवान राम की आरती उतार कर राम का राज तिलक करेंगे। इसके पहले वह मानसरोवर मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।
