Swami Chaitanyananda WhatsApp Chat: दुबई के शेख को कॉलेज की लड़कियां सप्लाई करता था स्वामी चैतन्यानंद !

Follow

Published on: 02-10-2025

swami chaitanyananda whatsapp chat: देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार स्वामी चेतान्यानंद को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलसा हुआ है। स्वामी चेतान्यानंद की गिरफ्तारी के बाद अब उसके काले कारनामों से पर्दा उठ रहा है। 

आरोपी स्वयंभू स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी ने कुछ पीड़ितों से दुबई के शेख के लिए लड़की का इंतजाम करने के बारे में पूछा था। आरोपी ने छात्रा से उसकी जूनियर व अन्य दोस्त के बारे में बताने को कहा था। ये सनसनीखेज खुलासा आरोपी की पीड़ित छात्राओं के साथ हुई चैट के बाहर आने पर हुआ है। आरोपी की पीड़ित छात्राओं के साथ की गई काफी मात्रा में चैट उसके मोबाइल से मिली हैं।

पुलिस को काफी सारी ऐसी चैट मिली हैं कि उसमें बहुत ज्यादा अश्लील बातें कर रखी हैं। उसने एक छात्रा से पूछा कि दुबई का शेख जिस्मानी संबंध बनाना चाहता है, उसके कोई दोस्त या जूनियर है। इस पर पीड़िता बिल्कुल मना कर देती है। इन चैट्स से साफ हो गया है कि कथित बाबा न सिर्फ अपने भक्तों और महिला अनुयायियों को बहकाता था, बल्कि विदेशी शेखों तक को लड़कियां सप्लाई करता था।

ULV News: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media